भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव के साथ ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के संरक्षक अचल भाटिया, अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा समिति के महासचिव इंदरजीत सिंह सैनी एवं अरुण कुमार बैठा मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर OSD मनीष बंछोर एवं चैतन्य बघेल को ट्रांसपोर्ट नगर के विकास से संबंधित ज्ञापन दिया गया।
ट्रांसपोर्ट नगर के कार्य में शिथिलता को देखते हुए चर्चा की गई, नहर के ऊपर बड़ी पुलिया एवं छोटी पुलिया की स्थिति जर्जर हो जाने की जानकारी लिखित व मौखिक रूप से दी गई। जिसमें सकारात्मक आश्वासन मुख्यमंत्री निवास से समिति को मिला, जिसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।














