BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति भिलाई ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

भिलाई। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ मुख्य अतिथि निर्मल कोसरे महापौर नगर पालिक निगम भिलाई 3 चरोदा के द्वारा झंडारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज मढरिया ब्लाक अध्यक्ष, एम आई सी मेंबर मोहन साहू, असफाक खान एन एस यू आई मेंबर, बहलराम साहू, सुखचैन सिंह सुखा, दुर्गा पटेल ,बलविंदर सिंह, कवि नौसद सिद्धकी ,जसवंत सिंह, सीता सिंह ,सत्येंद्र शर्मा समिति के महासचिव इंदरजीत सिंह सैनी उपस्थित थे। अतिथि देवो भव के तहत सम्मान किया गया मंच संचालन ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा द्वारा किया गया। अपने विषयों को प्रभुनाथ बैठा ने देश की आजादी व गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी एक झंडे के नीचे का मतलब एक संगठन जहां एक झंडे के नीचे रहकर जो भी संगठन अपनी आवाज को उठाती है उस पर बल मिलता है। आज उसी का देन है कि हमारा ट्रांसपोर्ट नगर का विकास तीव्र गति से हो रहा है।

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पटेल सुखचैन सिंह सुखा यशवंत सिंह ने अपने विचार रखें तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त की उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन दिया गया महापौर निर्मल कोसरे ने कहा एकता में शक्ति है देश की आजादी में जो हमारे जवान अपने प्राणों की बलि दी उसी का देन है कि आज हम सभी आजाद भारत में घूम रहे हैं संविधान के माध्यम से सभी लोगों को जोड़ा गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने ऐसे कानून व्यवस्था की जिसके तहत सभी धर्मों जातियों प्रांत के लोगों को एकता के सूत्र में पिरो दिए ट्रांसपोर्ट नगर के बारे में उन्होंने कहा हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट नगर के ऊपर हमेशा बना रहेगा तथा जिस गति से विकास कार्य हो रहा है।

यह मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से है मैं जहां भी हमारी जरूरत है महापौर के नाते हम आपके साथ हैं और ट्रांसपोर्ट नगर का विकास बहुत जल्द से जल्द संपन्न कराएंगे यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी अवैध कब्जों के बारे में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने महापौर जी के सामने रखें महापौर जी ने आश्वस्त किया अवैध कब्जे विकास की बाधा है इसे हम जरूर मुक्त करेंगे आप सभी लोग ट्रांसपोर्ट नगर में एक एक पेड़ लगाकर एक ऐसे हरियाली बनाएं यही आप सभी की तरफ से हमारा सम्मान होगा हम सभी लोग मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर का विकास कार्य में सहयोग करेंगे यही हम आप सभी से आशा करते हैं।

अंत में समिति के महासचिव इंद्रजीत सैनी एवं समिति के कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह धींगरा ने महापौर को फूल मालाओं से स्वागत किया उपस्थित ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण और विकास समिति के प्रमुख सदस्य रविंद्र भारती, रतन कुमार पोदार, अरुण कुमार बैठा, जयंती सेठ ,पंकज सेठी, मनोज चौधरी ,आर एन पांडे, संजय नागर, मोतीलाल बैठा, लालबाबू बैठा , सुरजीत सिंह , भाटिया जी ने महापौर का फूल मालाओं से स्वागत की।कार्यक्रम पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन जयंती सेठ के द्वारा किया गया ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा द्वारा उपस्थित सभी अतिथि एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Posts