BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर ईडी का रेड: पलंग के नीचे मिले नोटों के बंडल, मंगाना पड़ा 4 नोट गिनने वाली महीन, ईडी टीम ट्रक में भरकर ले गयी 15 करोड़ रुपए

ईडी की टीम ने गार्डनरिच में ट्रांसपोर्ट कारोबारी निसार खान के घर पर छापा मार कर 15 करोड़ रुपये जब्त किये हैं, पैसा गिनने के लिए ईडी की टीम ने को कई मशीनें मंगवानी पड़ी, ट्रक में भरकर ईडी की टीम पैसे ले गयी है…

 

कोलकाता (ए)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ईडी की टीम ने लगभग 15 करोड़ के नोट बरामद किये हैं। शनिवार को सुबह ईडी की टीम ने गार्डनरिच में ट्रांसपोर्ट कारोबारी निसार खान के घर पर छापा मारा. खाट के नीचे प्लास्टिक के पैकेट में लिपटे 500 और 2000 रुपये के कई बंडल मिले। ट्रांसपोर्टर के घर से बरामद पैसा कोयला या गौ तस्करी से जुड़ा है या नहीं, इस पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मुंह नहीं खोला।

कारोबारी के घर पर पलंग के नीचे मिली नोटों की गड्डियां

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने गार्डनरिच में एक परिवहन व्यवसायी निसार खान के घर से भारी मात्रा में धन बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार, निसार के दो मंजिला मकान की पलंग के नीचे से प्लास्टिक की थैलियों में लिपटे 500 रुपये के नोटों के ढेरों बंडल मिले। 2000 रुपये के नोटों का बंडल भी मिला है।

Related Posts