BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ट्रक चालक की हत्या कर नगदी व मोबाईल फोन लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के 02 आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी धनेश्वर सिंह परिहार ने थाना उरला में रिपोर्ट में दर्ज कराया कि वह सेठिया ट्रांसपोर्ट कंपनी गोंदवारा रायपुर में मैनेजर है। दिनांक 14.07.20 को कंपनी का ट्रक चालक उदल सिंह को कंपनी के ट्रक क्रमांक ब्ळ04भ्ग् 9736 को लेकर त्ैच्स् प्रा0लि0 (घड़ी पावडर कंपनी) से माल भरकर भिलाई जाने हेतु भेजा था। उदल सिंह लगभग 07ः00-08ः00 बजे रात्रि ट्रक लेकर गोंदवारा से त्ैच्स् कंपनी जाने हेतु निकला था कि सुबह 07ः00-08ः00 बजे के लगभग प्रार्थी ने चालक उदल सिंह के मोबाईल मंे फोन करके बात करना चाहा तो उसका मोबाईल बंद था लगभग 12ः00 बजे प्रार्थी के स्टाफ के कर्मचारियांे ने भी उदल सिंह से मोबा0 मंे बात करने का प्रयास किये तब भी मोबाईल बंद था। तब शाम 07ः00-08ः00 बजे प्रार्थी ट्रक एवं चालक का पता करने त्ैच्स् कंपनी की ओर आया तो कंपनी के पहले सांई धरम कांटा के पास सड़क पर अपने साईड में ट्रक खडे हुए मिला ट्रक के सामने चालक के सामने का कांच टूटा हुआ है कांच में छेद हुआ है प्रार्थी अपने ट्रक को देखा फिर केबीन मे चढ़कर देखा तो ट्रक का चालक उदल सिंह स्टेरिंग में बैठा हुआ बांये तरफ झुका हुआ है उसके नाक से खून बह रहा था फौत हो चुका है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक उदल सिंह की हत्या कर दिया गया था जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 234/20 धारा 302, 397 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी 01. चंदन भारती पिता पुनाराम भारती उम्र 30 साल निवासी बाजार चैक उरला रायपुर। 02. लेखराम निषाद उर्फ भूरी पिता कुशल निषाद उम्र 24 साल निवासी राजेन्द्र नगर उरला रायपुर को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से लूट की मृतक की 02 नग मोबाईल फोन, आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया था। घटना के बाद से घटना में शामिल आरोपी अजय वर्मा लगातार फरार चल रहा था। जिस पर टीम द्वारा आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी अजय वर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – अजय वर्मा पिता धनीराम वर्मा उम्र 23 साल निवासी बेन्द्री रोड उरला रायपुर।

Related Posts