नईदिल्ली (ए)। टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में एडिशनल एसपी (स्पोर्ट्स) के पद पर तैनात करने का फैसला किया है। राज्य सरकार पहले ही मीराबाई को एक करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर चुकी है।
मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में पदक का भारत का 21 साल के सूखे को खत्म किया है और सिल्वर मेडल जीतकर देश का खाता भी खोला। उन्हें यह मेडल 49 किग्रा कैटेगरी में मिला। इस इवेंट में चाइना की हाऊ झीहुई ने गोल्ड हासिल किया था। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि झीहुई का डोपिंग टेस्ट होगा। ऐसे में अगर वे इसमें फेल हो जाती हैं तो गोल्ड मेडल चानू की झोली में आ जाएगा।
Manipur Government has decided to appoint Olympic Silver Medallist Saikhom Mirabai Chanu as Additional Superintendent of Police (Sports) in the police department: Chief Minister's Secretariat, Imphal
(File pic) pic.twitter.com/i7MWFKeFfG
— ANI (@ANI) July 26, 2021
चानू से पहले दिग्गज कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में वेटलिफ्टिंग में कांस्य मेडल जीता था। उसके बाद 21 साल तक भारत इस इवेंट में पदक के लिए तरसता रहा। मीराबाई के गोल्ड जीतने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल लाने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी।















