एजेंसी ने छापे के दौरान 3 देसी पिस्तौल, एक .315 बोर की राइफल, 59 राउंड कारतूस, कई डिजिटल डिवाइस, नक्सली साहित्य, आपत्तिजनक दस्तावेज और 4 किलो मादक पदार्थ भी जब्त किये….
नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कई जगहों पर छापामारी की है. छापेमारी की कार्रवाई चार-चार राज्यों में की गयी है. इसमें बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश और ओड़िशा शामिल हैं. भाकपा माओवादियों के कैडरों की ओर से आतंकवादियों के वित्तपोषण से जुड़े इस मामले में एनआईए की यह बड़ी कार्रवाई है. बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी के कैडरों और मगध क्षेत्र में सक्रिय ओजीडब्ल्यू के ठिकानों पर छापेमारी की यह कार्रवाई की गयी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के इस सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को जांच एजेंसी ने देसी बंदूक और कारतूस बरामद किये हैं. एजेंसी ने छापे के दौरान 3 देसी पिस्तौल, एक .315 बोर की राइफल, 59 राउंड कारतूस, कई डिजिटल डिवाइस, नक्सली साहित्य, आपत्तिजनक दस्तावेज और 4 किलो मादक पदार्थ भी जब्त किये हैं. आगे की जांच की जा रही है।
NIA conducts searches at multiple locations in Bihar, Jharkhand, Andhra Pradesh and Odisha in the case of Maoist terror funding in Bihar and Jharkhand. The case pertains to network of terror financing being operated by CPI (Maoist) cadres and OGWs in the Magadh Region of Bihar.
— ANI (@ANI) February 12, 2022
जिन राज्यों में छापामारी की गयी है, सभी उग्रवाद से प्रभावित हैं. भाकपा माओवादी और उसके सहयोगी संगठनों पर उग्रवादियों के वित्तपोषण के आरोप लगते हैं. इसलिए एनआईए ने शनिवार को बिहार, झारखंड, ओड़शा और आंध्रप्रदेश में भाकपा माओवादियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की कार्रवाई की. इनके ठिकानों से हथियार, कारतूस एवं आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ-साथ मादक पदार्थ भी जब्त हुए हैं।















