BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टूलकिट मामला: भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल ने धरना प्रदर्शन कर दी गिरफ्तारी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में सुपेला थाना परिसर के अंतर्गत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के छवि को बिगाड़ने एवं प्रधानमंत्री को बदनाम करने हेतु कूटनीतिक साजिश के तहत टूलकिट का निर्माण किया गया एवं संपूर्ण विश्व में भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का निंदनीय कार्य किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा संपूर्ण प्रकरण को उजागर करने पर छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के विरुद्ध टूल किट मामले में झूठी एफ आई आर दर्ज कराई गई है, जिस का विरोध करते हुए सुपेला मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश दादर द्वारा पुलिस प्रशासन को प्रदर्शन उपरांत अपनी गिरफ्तारी दी गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू द्वारा उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। इस विरोधात्मक धरना प्रदर्शन में विशेष रुप से अवधेश चौहान, सचिन ताम्रकार, सुरेश देवांगन, मधु शाह, निर्मल सिंह, रूप राम साहू, मदन सेन, सागर शर्मा, प्रवीण सोनी ,निर्भय जैन ,रवि गणवीर, अश्वनी गौतम, अनिल सोनकर ,आशीष दुबे आदित्य अग्रवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts