BREAKING

फीचर्डविविध

टी20 विश्वकप में आज भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का दूसरा मैच नामीबिया के साथ होना है. ये मुकाबला आज 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है.भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस किया जाएगा…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और नामीबिया की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आज गुरुवार 12 फरवरी को दिल्ली में टकराएंगी. अरुण जेटली स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश में होगी. मौजूदा चैंपियन भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 29 रनों की जीत के साथ अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत की थी. इसके विपरीत, नामीबिया को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा. गेरहार्ड इरास्मस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156/8 का मामूली स्कोर बनाया और 7 विकेट से हार गई. उनकी खराब गेंदबाजी के कारण 18 ओवरों के भीतर ही 157 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया गया।

भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद नामीबिया के ख‍िलाफ शायद ही खेल पाए. वहीं जसप्रीत बुमराह इस मैच से वापसी कर सकते हैं, जो बीमार होने के कारण अमेरिका के ख‍िलाफ नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, मगर नामीबिया के ख‍िलाफ बुमराह की वापसी होने पर सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है।

वहीं अभ‍िषेक के बाहर होने पर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. जिन्हें विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन ने रिप्लेस किया था. 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के ख‍िलाफ मैच से पहले टीम इंडिया नामीबिया के ख‍िलाफ अपनी तैयारी को और पुख्ता करेगी।

भारत का नामीबिया से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में केवल एक बार सामना हुआ है. 8 नवंबर, 2021 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी. भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए।

उन्होंने पुष्टि की कि जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए चयन हेतु उपलब्ध हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और उनकी सेहत अच्छी है. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी दिल्ली में भारतीय टी20 विश्व कप 2026 टीम में शामिल हो गए हैं और उन्होंने मंगलवार और बुधवार को टीम के साथ अभ्यास किया।

छठे दिन खेले जाने वाले तीनों मैचों का शेड्यूल

  • 16वां मैच: श्रीलंका बनाम ओमान, ग्रुप बी (पल्लेकेले- सुबह 11 बजे से)
  • 17वां मैच: नेपाल बनाम इटली, ग्रुप सी (मुंबई- दोपहर 3 बजे से)
  • 18वां मैच: भारत बनाम नामीबिया, ग्रुप ए (दिल्ली- शाम 7 बजे से)

Related Posts