BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले इन दो देशों की मेजबानी करेगा भारत, सामने आया शेड्यूल, जानिए कहा होगा एशिया कप?

एशिया कप 2022 को लेकर बड़ा ऐलान BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कर दिया है, बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि ये टूर्नामेंट यूएई में होगा…

 

नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारत ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगा। टी20 विश्व कप के लिये जाने वाली टीम आईसीसी प्रतियोगिता के लिये रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन टी20 मैच खेलेगी। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को वनडे सीरीज भी खेलनी होगी। पता चला है कि भारत मोहाली में (20 सितंबर), नागपुर में (23 सितंबर) और हैदराबाद (25 सितंबर) में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।

भारतीय टीम विश्व कप की अपनी तैयारियों का समापन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन और टी20 मैच से करेगी जो त्रिवेंद्रम (28 सितंबर), गुवाहाटी (एक अक्टूबर) और इंदौर (तीन अक्टूबर) में होंगे।

तीन वनडे रांची (छह अक्टूबर), लखनऊ (नौ अक्टूबर) और दिल्ली (11 अक्टूबर) में खेले जायेंगे। बीसीसीआई कोविड-19 के कारण स्थगित हुई लंबित श्रृंखलायें खत्म कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम दुर्गा पूजा के दौरान तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये आ रही है जिसमें दूसरे दर्जे की भारतीय टीम खेलती नजर आयेगी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ”जैसा कि हमारे सचिव जय शाह ने हाल में कहा था, हमारे पास बराबर मजबूती की दो राष्ट्रीय टीमें उपलब्ध हैं। इसलिये तीन वनडे ऐसे समय पर खेले जायेंगे जब राष्ट्रीय टीम विश्व टी20 के लिये रवाना होगी।”

सूत्र ने कहा, ”रोटेशन नीति के अनुसार वनडे को कोलकाता में होना था लेकिन दुर्गा पूजा के समय पर बंगाल क्रिकेट संघ त्योहार के दौरान पुलिस का बंदोबस्त नहीं कर पायेगा। इसलिये एक मैच दिल्ली को दिया गया है।”

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया:

पहला टी20 – 20 सितंबर (मोहाली)
दूसरा टी20 – 23 सितंबर (नागपुर)
तीसरा टी20 – 25 सितंबर (हैदराबाद)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका:

पहला टी20 – 28 सितंबर (त्रिवेंद्रम)
दूसरा टी20 – 1 अक्टूबर (गुवाहाटी)
तीसरा टी20 – 3 अक्टूबर (इंदौर)
पहला वनडे – 6 अक्टूबर (रांची)
दूसरा वनडे – 9 अक्टूबर (लखनऊ)
तीसरा वनडे – 11 अक्टूबर (दिल्ली)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि एशिया कप 2022 का आयोजन कहां होगा। सौरव गांगुली ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें भारत को भी मेजबान बताया जा रहा है। गांगुली ने बताया है कि एशिया कप का आयोजन अब संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में होगा। बीसीसीआई बॉस ने इसका कारण भी बताया है।

गुरुवार 21 जुलाई को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि टी20 प्रारूप में होने वाले एशिया कप 2022 का आयोजन यूएई में इस कारण से भी होगा, क्योंकि वहां अगस्त-सितंबर में बारिश नहीं होगी। उन्होंने कहा, “एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा, क्योंकि इस मौसम में यही एक जगह है, जहां पर बारिश नहीं होगी।”

एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से होना है। हालांकि, ये टूर्नामेंट श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में ही खेला जाएगा। श्रीलंका में चल रहे मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच श्रीलंका क्रिकेट ने खुद ही इस टूर्नामेंट को अपने यहां नहीं आयोजित करने की बात कही थी। टूर्नामेंट का आयोजन आस्ट्रेलिया में होने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इसी फार्मेट में खेले जाने पर फैसला लिया गया है।

Related Posts