BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

टीम इंडिया ने विस्फोटक अंदाज में किया सीरीज पर कब्जा, अभिषेक-सूर्या के अर्धशतक के बदौलत 10 में बनाए 155 रन

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली…

 

गुवाहाटी (ए)। भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने मात्र 14 गेंदों में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया।

रविवार को गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी की सहायता से 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले। वहीं, हर्षित राणा ने एक सफलता अपने नाम की।

टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों का अहम योगदान रहा। अभिषेक और सूर्यकुमार दोनों ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े। अभिषेक ने महज 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तरह भारत की ओर से T20I क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बने।

अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। दोनों स्टार बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 104 रनों की तूफानी पार्टनरशिप हुई।

Related Posts