BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हो सकते है श्रेयस अय्यर?

श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ मिस कर सकते हैं, अहमदाबाद टेस्ट के दौरान उन्होंने बैक पेन की शिकायत की…

मुंबई (ए)। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं. अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी में अय्यर अपनी पीठ के दर्द के चलते बल्लेबाज़ी करने नहीं आए थे और अब वो 17 मार्च, शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ मिस कर सकते हैं।

 

बीसीसीआई की मेडिकल टीम अय्यर की निगरानी कर रही है. अय्यर ने बीते शुक्रवार की शाम अपने बैक पेन की शिकायत की थी. रविवार की सुबह बीसीसीआई की ओर से अय्यर को लेकर जारी किए गए बयान के मुताबिक, “श्रेयस अय्यर ने तीसरे दिन के खेल के बाद पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी. वह स्कैन के लिए गए हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है.” क्रिकबज के मुताबिक, अय्यर के स्कैन के रिजल्ट्स इतने अच्छे नहीं आए हैं और उन्हें विशेषज्ञ को दिखाना पड़ेगा और आगे के कुछ टेस्टों से गुज़रना होगा।

 

क्या वनडे टीम में होगा अय्यर के रिप्लेसमेंट का ऐलान?नेशनल सिलेक्टर्स फिलहाल अहमदाबाद में ही मौजूद हैं और उन्हें इस परिस्थिति के बारे में सूचान दे दी गई है और अब इस पर उनकी ओर से फैसला किया जाएगा कि क्या अय्यर को वनडे सीरीज़ में रखना है, या फिर उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को टीम का हिस्सा बनाया जाएगा. चौथे टेस्ट के बाद वो इसको लेकर मिल सकते हैं।

इससे पहले भी दर्द ने किया था परेशान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नागपुर में खेला गया था और उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उस मैच में भी अय्यर को अपने बैक पेन के चलते टीम से दूर रहना पड़ा था. हालांकि, इसके बाद दूसरे टेस्ट से उन्होंने टीम में वापसी कर ली थी. अब वनडे सीरीज़ को लेकर क्या फैसला होता है, ये देखने वाली बात होगी।

Related Posts