एशिया कप में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नहीं होना बड़ा झटका माना जा रहा है…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम को एशिया कप से पहले तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, एशिया कप में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसा माना जा रहा था कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोट से ऊबर चुके हैं और दोनों खिलाड़ी एशिया कप में भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. लेकिन फैंस को निराश होना पड़ा है।
फैंस की उम्मीदों को लगा झटका सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केएल राहुल बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग प्रैक्टिस करते नजर आए. इसके बाद फैंस के बीच उम्मीद जगी कि केएल राहुल एशिया कप में खेलते नजर आएंगे. लेकिन एक बार फिर फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पिछले लंबे वक्त से केएल राहुल क्रिकेट मैदान से दूर हैं. आईपीएल 2023 सीजन के दौरान केएल राहुल चोट का शिकार हो गए थे. जिसके बाद वह अपनी सर्जरी और रिकवरी पर काम कर रहे थे. वहीं, केएल राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर भी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे।
तो क्या वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर? भारतीय टीम लगातार मिडिल ऑर्डर की समस्या से जूझ रही है. ऐसा माना जा रहा था कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद मिडिल ऑर्डर की समस्या सुलझ सकती है. लेकिन अब सवाल है कि क्या वर्ल्ड कप तक केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिट हो पाएंगे? अगर वर्ल्ड कप तक केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिट नहीं हा पाएंगे, तो यह रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. फिलहाल, भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है. टीम इंडिया ने टेस्ट और वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को हराया. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।
विराट कोहली से आगे हैं शुभमन गिल: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने 92 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके जड़े. इस शानदार पारी के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया. लेकिन क्या आप जानते हैं वनडे में भारत की जीत में शुभमन गिल का एवरेज सबसे बेहतरीन है. यानि, शुभमन गिल ने भारत के लिए जीते हुए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा एवरेज से रन बनाए हैं. इस मामले में शुभमन गिल अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली से आगे हैं. शुभमन गिल ने भारत के लिए जीते हुए वनडे मैचों में 77.87 की एवरेज से बनाए हैं।
वहीं, इस फेहरिस्त में शुभमन गिल के बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली पर हैं. विराट कोहली की एवरेज 73.70 है. जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं. महेन्द्र सिंह धोनी ने 68.60 की एवरेज से रन बटोरे हैं. इस फेहरिस्त में महेन्द्र सिंह धोनी के बाद अंबाती रायडू का नाम है. अंबाती रायडू ने 67.47 की एवरेज से रन बनाए हैं. इसके बाद रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का नंबर है।
रोहित शर्मा ने 59.27 की एवरेज से बनाए हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर ने 56.63 की एवरेज से रन बटोरे हैं. वहीं, इसके बाद फेहिरस्त में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम है. सौरव गांगुली ने 54.98 की एवरेज से टीम की जीत में रन बनाए हैं. गौरतलब है कि भारत ने तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराकर 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 351 रन बनाए. जिसके जवाब में कैरेबियन टीम 151 रनों पर ढे़र हो गई।









