टीम इंडिया के हेड कोच बने राहुल द्रविड़, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से संभालेंगे कमान
नईदिल्ली (ए)। पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया है। बीसीसीआई ने ट्विटर पर कन्फर्म करते हुए इसका ऐलान किया। सुलक्षणा नाइक और आरपी सिंह की क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सर्वसम्मति से राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया (सीनियर पुरुष टीम) का मुख्य कोच नियुक्त किया। भारत के पूर्व कप्तान द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज से कार्यभार संभालेंगे।
🚨 NEWS 🚨: Mr Rahul Dravid appointed as Head Coach – Team India (Senior Men)
More Details 🔽
— BCCI (@BCCI) November 3, 2021
बीसीसीआई ने रवि शास्त्री के स्थान पर अगले हेड कोच की नियुक्ति के लिए 26 अक्टूबर को हेड कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। शास्त्री का कार्यकाल मौजूदा आईसीसी टी 20 विश्व कप के बाद से समाप्त हो रहा है। बीसीसीआई ने कहा कि बोर्ड शास्त्री (पूर्व टीम निदेशक और मुख्य कोच), भरत अरुण (गेंदबाजी कोच), आर श्रीधर (फील्डिंग कोच) और विक्रम राठौर (बल्लेबाजी कोच) को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई देता है। शास्त्री के नेतृत्व में, भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत टेस्ट में नंबर वन बना और इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा।
Rahul Dravid has been appointed the Head Coach of Team India (Senior Men). The former India captain will take charge from the upcoming home series against New Zealand: BCCI pic.twitter.com/tHBGwfjb00
— ANI (@ANI) November 3, 2021
साथ ही शास्त्री के कोच रहते भारत ऑस्ट्रेलिया (2018-19) में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी और इसके बाद 2020-21 में एक और सीरीज़ जीती। भारत द्विपक्षीय सीरीज में सभी पांच टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली पहली टीम भी थी, जब उसने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। शास्त्री और उनकी टीम के मार्गदर्शन में, भारत ने घर में सभी सात टेस्ट सीरीज भी जीतीं।















