BREAKING

फीचर्डविविध

टीम इंडिया के नाम रहा लंच सेशन, पंत की पारी ने टेस्ट मैच को रोमांचक बनाया, इंडिया जीत से 190 रन दूर

AUS338/10Ov: 105.4RR: 3.191st Innings312/6Ov: 87.0RR: 3.582nd InningsIND244/10Ov: 100.4RR: 2.421st Innings223/3*Ov: 75.0RR: 2.972nd Innings खेल जारी है

नईदिल्ली (ए)। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे मुकाबले में आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी दिन का खेला होगा. इंडिया को जीत के लिए 309 रन की जरूरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने के लिए 8 विकेट चाहिए. चौथे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 98 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए। दूसरी पारी में एक बार फिर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. शुभमन गिल ने 31 रन की पारी खेली और इंडिया का पहला विकेट 71 रन के स्कोर पर गिरा. रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया. हालांकि रोहित शर्मा 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा का विकेट उस वक्त गिरा जब टीम इंडिया का स्कोर 92 रन था. इसके बाद दिन का खेल होने तक पुजारा 9 और रहाणे 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड और कमिंस को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले टीम ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 94 रन की बढ़त मिली थी और उसकी कुल बढ़त 406 रन की हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे. टीम इंडिया इसके जवाब में 244 रन ही बना पाई. बता दें कि दोनों टीमों के बीच चार मैचों की बार्डर-गावस्कर सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।

Related Posts