टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बहुत जल्द फिल्मों में भी डेब्यू करने वाले हैं, उनकी फिल्म ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज किया जायेगा….
मुंबई (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली क्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने रखने जा रहे हैं. दोनों बहुत जल्द एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसकी सूचना खुद रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है. रोहित शर्मा की इस फिल्म का नाम ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ है. रोहित इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पहली फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘नर्वस महसूस कर रहा हूं, एक तरह का डेब्यू है.’ दरअसल, यह पहली बार होगा जब रोहित शर्मा किसी फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म को ओशिम प्रोडक्शन लेकर आ रही है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मेगा ब्लॉकबस्टर में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. सौरव गांगुली ने भी इस फिल्म की पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘इसकी शूटिंग में मजा आया!
नई मेगा ब्लॉकबस्टर जल्द रिलीज हो रही है!’ सौरव गांगुली और रोहित शर्मा जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन करेगी. सभी फैंस को इसके ट्रेलर का इंतरजार है।















