भारतीय क्रिकेट टीम नए साल से काफी व्यस्त रहेगी, टीम इंडिया जनवरी, फरवरी और मार्च में तीन टीमों के साथ सीरीज खेलेगी…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे के बाद अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च में काफी व्यस्त रहेगी. टीम इंडिया 2023 की शुरुआत से ही श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीजी खेलेगी. अहम बात ये है कि ये तीनों ही टीमें भारत दौरे पर आएंगी. इसकी शुरुआत श्रीलंका से होगी. भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 10 जनवरी से वनडे सीरीज का आयोजन होगा।
भारतीय टीम जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक काफी व्यस्त रहेगी. टीम इंडिया 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच मुंबई में खेला जाएगा. इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच गुवाहाटी में आयोजित होगा. श्रीलंका का भारत दौरा 15 जनवरी को खत्म होगा. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत आएगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में आयोजित होगा. इसके बाद 27 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज रांची से होगा. न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा 1 फरवरी को खत्म होगा. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आएगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. चार मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद 17 मार्च से वनडे सीरीज का आगाज होगा।
टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ी ब्रेक पर हैं. लेकिन उम्मीद है कि जनवरी तक टीम इंडिया के पास कई अच्छे खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।
🚨 NEWS 🚨: BCCI announces schedule for Mastercard home series against Sri Lanka, New Zealand & Australia. #TeamIndia | #INDvSL | #INDvNZ | #INDvAUS | @mastercardindia
More Details 🔽https://t.co/gEpahJztn5
— BCCI (@BCCI) December 8, 2022















