BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टाउनशिप में हो रहे गंदे पानी की सप्लाई को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति 08 अगस्त को सेक्टर-2 सेंट्रल एवेन्यू में देगी एकदिवसीय विशाल धरना

भिलाई। श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वधान में मुख्य शाखा, महिला शाखा व युवा शाखा के जिला पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं 10 प्रखंडों के अध्यक्ष महामंत्रीयों, की संयुक्त रुप से बैठक सेक्टर 9 बंगले में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडे, अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने विशेष अतिथि सेवक राम साहू, मुख्य शाखा जिला अध्यक्ष, बुधन ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री, मंजू दुबे महिला शाखा अध्यक्ष, प्रवीण पांडे जी जिला कार्यकारी अध्यक्ष, मनीष पांडे  जिला युवा शाखा अध्यक्ष उपस्थित थे।

इस बैठक में संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। तो शिवनाथ नदी से जल लेकर पूरे भिलाई में हर स्तर में शुद्ध जल उपलब्ध कराया गया।

लेकिन विगत 1 साल से पटरी पार टाउनशिप की जनता गंदे व दूषित जल पीने वह प्रतिदिन हजारों लीटर पानी खरीदने में मजबूर है यह भिलाई के 63 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है इस समय इस समस्या के समाधान के लिए पूछने पर बीएसपी कह रही है। कि हम नहीं दे रहे हैं।

जिला प्रशासन दे रही है। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि सिर्फ जल केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं। और कह रहे है। कोशिश हो रहा है। अभी तक स्थाई समाधान नहीं सभी जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। तो आखिर जवाबदारी किसकी है।

इसको लेकर श्री राम जन्म उत्सव समिति जिला, भिलाई एक दिवसीय विशाल धरना 8 अगस्त दिन रविवार को समय दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक सेक्टर 2 सेंट्रल एवेन्यू में दिया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लाल चंद वर्मा वर्मा, प्रशांत पांडे ,भागचंद जैन, बसंत प्रधान मदन सेन जोगिंदर शर्मा विनोद सिंह रिंकू साहू सविता वर्मा सुमन कनोजे शांति वर्मा प्रिया गुप्ता बी कल्याणी रामअवतार जंघेल संजय साहू पियुष मिश्रा विजय चौहान अरविंद वर्मा दुर्गेश पांडे रामप्रकाश गुप्ता तिलकराज मेवा लाल यादव रविंद्र रावल आई पी मिश्रा शिव प्रकाश बसंत आकांत थिलेंद्र देवांगन सत्यनारायण व्यास रुपेश वर्मा हलदर साहू लेख राम साहू दिलीप केसरवानी प्रदीप गुप्ता सी एच कन्हैया पवन कल्याण आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त बैठक सूचना की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र चौहान ने दी।

Related Posts