BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

टाउनशिप के रहवासी गंदा पानी पीने को मजबूर, नहीं हो रहा समस्या का निराकरण भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ हस्तक्षेप करे: गायत्री वर्मा

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मण्डल महिला मोर्चा की पूर्व मंत्री गायत्री वर्मा ने कहा कि 1महीने से टाउनशिप के रहवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं शिकायत करने पर दो तीन दिन में साफ पानी आयेगा आश्वासन देकर शिकायतों को टाल दिया जाता है मगर इस समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है कोरोना महामारी से लोगों को थोड़ी निजात मिल रही हैं मगर गंदा पानी पीने से अन्य बिमारी टाउनशिप में दस्तक दे देगी गायत्री ने कहा कोरोना महामारी से लोगों की मौत कम हो रही है मगर डायरिया और पीलिया जैसी बिमारियों से लोगों को जान का खतरा बन रहा है गायत्री वर्मा ने कहा कि मैं भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ से आग्रह करती हूँ कि इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द इसका निराकरण करवांए ताकि टाउनशिप की जनता साफ पेयजल पी सके और अन्य बिमारी के अभाव से बच सके।

Related Posts