झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को आज बुधवार 18 अक्टूबर को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है…
नईदिल्ली (ए)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. दास गणेशी लाल की जगह लेंगे. वहीं इंद्रसेन रेड्डी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन ने बुधवार 18 अक्टबूर को बयान जारी कर ये जानकारी दी।
ज्ञात हो कि रघुवर दास झारखंड के पूर्व में मुख्यमंत्री रहे है। इन्हे 26 सितम्बर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। वे पूर्व में झारखण्ड के जमशेदपुर से विधायक थे। 30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक उप मुख्यमंत्री भी रह चुके है।
झारखंड के जमशेदपुर पूर्व विधानसभा से वर्ष 1995 से 2019 तक पांच बार विधानसभा के सदस्य रह चुके है।2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने ‘जमशेदपुर पूर्व’ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए।
इनका जन्म 3 मई, 1955 को छत्तीसगढ़ में हुआ। 1977 में वे जनता पार्टी के सदस्य बने तथा 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए। 1995 में वे पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधायक चुने गए। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है।
रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। 59-वर्षीय रघुवर दास वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने। वर्ष 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए। उन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है।
तत्कालीन बिहार के जमशेदपुर पूर्व से वर्ष 1995 में उनका टिकट बीजेपी के प्रसिद्ध विचारक गोविंदाचार्य ने तय किया था। दास पंद्रह नवंबर, 2000 से 17 मार्च, 2003 तक राज्य के श्रम मंत्री रहे, फिर मार्च 2003 से 14 जुलाई, 2004 तक वह भवन निर्माण और 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर, 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री रहे।
इसके अलावा दास 2009 से 30 मई, 2010 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बनी बीजेपी की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य, कर, ऊर्जा, नगर विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री भी रहे।















