आरोपी अपने घर पर उपस्थित था, आरोपी द्वारा जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया…
राजनांदगांव। दिनांक 23.01.23 को पीड़िता/प्रार्थीया अपने पति के साथ थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत की, कि घटना दिनांक 22/01/2023 को पीड़िता स्वयं का ईलाज कराने के लिये आरोपी बैगा कोमल चतुर्वेदी पिता सुन्दर चतुर्वेदी उम्र 25 साल साकिन भोलापुर थाना छुरिया के घर ग्राम भोलापुर आयी थी तब आरोपी द्वारा पीड़िता को गंदी-गंदी गाली गलौज कर मारने की धमकी देेकर जबरदस्ती बलात्कार किया है।
प्रार्थीय की रिपोर्ट करने पर थाना छुरिया में अपराध क्रमांक- 38/2023 धारा 294, 376 भादवि कायम पर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारीगणों को अवगत कर एवम उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान ग्राम भोलापुर रवाना किया गया।
आरोपी अपने घर पर उपस्थित था आरोपी द्वारा जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.01.2023 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्र.आर. 799 संतोष नायक, आरक्षक 453 ईष्वर बोगारे, 1243 लक्ष्मण नेताम की विषेश योगदान रहा।















