BREAKING

छत्तीसगढ़

झाड़-फूंक से इलाज के बहाने दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी 9 माह बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, चिरमिरी से गौरेला-पेंडरा-मरवाही पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां 26 मई 2019 को एक पीड़िता ने रिपोर्ट लिखवाई कि उसके साथ तथाकथित बाबा जो कि झाड़-फूंक के जरिए लोगों को ठीक करने का दावा करता था आरोपी बाबा मोहम्मद असलम फैजी ने 28 मार्च 2019 को पेंड्रा के अपने किराए के मकान में बुलाया और इलाज के बहाने बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया । इसके बाद वह शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा। बाद में पीड़िता ने 26 मई को पेंड्रा थाना पहुंचकर आरोपी बाबा मोहम्मद असलम फैजी के खिलाफ मामला दर्ज कराया । अपराध कायम होते ही आरोपी बाबा फरार हो गया था ।

जिसके बाद आज गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा तिवारी और एसडीओपी अशोक वाडेगावकर के निर्देशन में थाना प्रभारी पेण्ड्रा एवं आरक्षक अरुण तिर्की तथा अन्य पुलिसकर्मियों को चिरमिरी के लिए रवाना किया गया। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि आरोपी चिरमिरी में देखा गया है । जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी बाबा मोहम्मद असलम फैजी को गिरफ्तार करके पेंड्रा लेकर आए और न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। ग़ौरतलब है कि नया ज़िला बनने के बाद से GPM पुलिस की सक्रियता काफ़ी बढ़ गई है।

Related Posts