BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

झाड़ फुक के बहाने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी बैगा गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 24.12.2025 को प्रार्थिया थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक पुत्री का स्वास्थ्य खराब होने से दिनांक 22.12.2025 को परसबोड़़ बेमेतरा निवासी बाडू बैगा को ईलाज व झाड़़ फूंक कराने अपने घर ग्राम बुलाई थी।

झाड़़ फुक करने के बाद नींबू को लेकर फेंकने जाने बोलकर बैगा पीड़िता को अपने साथ घर से थोड़ी दूर लगे नर्सरी के अंदर ले जाकर डरा धमका कर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 345/2025, धारा 64(2)(1),351(3) BNS, 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैग उम्र 25 साल निवासी परसबोड़़ थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 25.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी: परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा उम्र 25 साल निवासी परसबोड़ थाना साजा जिला बेमेतरा

Related Posts