BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाली दो महिला आरोपी गिरफ्तार: 25 नग सोने की फुल्ली, पत्ता सहित वजनी 7.5 ग्राम बरामद

भिलाई। दिनांक 01.10.2022 के 11.45 बजे प्रार्थी के ग्राम
कुरूद स्थित काकन ज्वेलर्स में 02 अज्ञात महिला आई और सोने का नाक का सामान खरीदना है बोलने पर प्रार्थी द्वारा बैठने बोलकर ग्राहकों को सामान दिखा रहा था कि उसी दरम्यान दुकान में रखे कागज के पत्ते में 25 नग सोने की फुल्ली, पत्ता सहित वजनी 7.500 ग्राम कीमती 45,000 रूपयें को चोरी कर ले गई कि कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 369/2022 धारा 380, 34 भादवि का अपराध पंजीबंद्ध कर विवचना में लिया गया।

विवेचना दौरान चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री डॉ अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग, संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर जिला-दुर्ग द्वारा चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में कौशलेन्द्र देव पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के निर्देशन पर थाना प्रभारी जामुल एवं टीम द्वारा सायबर सेल के सहयोग से पतासाजी का तत्परता से प्रयास कर ज्वेलर्स शाप में लगे सी0सी0टी0व्ही फुटेज के आधार पर 02 महिलाओं को चिंन्हाकित कर पता तलाश किया गया।

जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम ए0 मीना एवं एस नीला उर्फ कुण्डी राव होना व उक्त घटना दिनांक को घटना घटित करना स्वीकार किये जिनके कब्जें से 25 नग वाली सोने की फुल्ली, पत्ता सहित वजनी 7.500 ग्राम कीमती 45,000 रूपयें को जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम याकुब मेमन थाना प्रभारी जामुल, सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर सिंह, सहायक उप निरीक्षक फुलचंद यादव, प्र आर 366 रोमन सोनवानी, आर क्रं0 1187 राजकुमार चंद्रा, आर. क्र 1673 जी0 सेमुअल, आर. क्र 477 अमित सिंह, आर.क्र 1261 एस0 दिनेश, आर क्रं 1747 गंभीर जाट की भूमिका सराहनीय रही।

जप्त मशरुका: 25 नग वाली सोने की फुल्ली, पत्ता सहित वजनी 7.500 ग्राम कीमती 45,000 रूपयें।

नाम आरोपिया: 01. ए0 मीना पति कमल कुमार उम्र 27 साल साकिन सेक्टर 11, जोन 1, देना बैंक के पीछे, थाना छावनी जिला दुर्ग छ0ग0
02. एस0 नीला उर्फ कुण्डी राव पति दीवाकर राव उम्र 32 साल साकिन केम्प 1, गुरूद्वारा के पास, थाना छावनी जिला दुर्ग छ0ग0

Related Posts