BREAKING

Uncategorised

ज्वेलरी दुकान में डकैती के प्रयास करने की घटना का हुआ खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, गृहमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

बिलासपुर। शनिवार को बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सकरी में ज्वेलरी दुकान के मालिक को गोलीमार कर लूट मामले का खुलासा किया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये पांचो आरोपी में तीन झारखंड और दो बिलासपुर के रहने वाले है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 25 जनवरी के सकरी थाना क्षेत्र से लगे सती श्री ज्वेलर्स दुकान की है। देर शाम पांच से छह नकाबपोश बदमाश ज्वेलरी दुकान के अंदर घुसे और बंदूक के दम पर लूट करने लगे। ज्वेलरी लूटते हुये देख जब कारोबारी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने अपने पास रखी बंदूक से गोली चला दी। घटना में सराफा कारोबारी आलोक सोनी के हाथ में गोली लगी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। सकरी स्थित मौके वारदात पर एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे थे। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल और पुलिस की विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की खोज शुरू की गई। जाँच दौरान पुलिस को पता चला की इस घटना में झारखंड के एक गिरोह का हाथ है। जिसके बाद एक टीम को झारखंड के लिए रवाना किया गया। पुलिस की टीम ने यहाँ पर कैंप कर लूट के आरोपियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल किया।

Related Posts