BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जोन कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में 7 आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण, कुल 28 आवेदन हुए प्राप्त

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को तथा निगम मुख्य कार्यालय में प्रथम एवं अंतिम शनिवार को जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है! जहां लोग अपनी समस्याओं/शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं! समस्याओं का निराकरण भी त्वरित रूप से किया जा रहा है! आज के जनदर्शन में कुल 28 आवेदन अलग-अलग समस्याओं के प्राप्त हुए! जिनमें से 7 ऐसे आवेदन जो त्वरित निराकरण योग्य थे उनका समाधान किया गया! आज के जनदर्शन में जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में 7 आवेदन, जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में दो आवेदन, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर कार्यालय में 6 आवेदन एवं जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर जोन कार्यालय में 13 आवेदन प्राप्त हुए! कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 7 आवेदन को त्वरित रूप से निराकरण कर दिया गया! आज के जनदर्शन में ज्यादातर आवेदन नल कनेक्शन विच्छेद करने, गली में सीसी रोड बनाने, रोड के समीप नाली निर्माण करने, सड़क निर्माण करने, नल में पानी नहीं आने, नाली का संधारण किए जाने, नया नाली निर्माण एवं पुरानी नाली का संधारण कराने, अधूरी डामरीकरण को पूरा करने, पाइप लाइन लिकेज का संधारण कराने, नल कनेक्शन में मोटर के उपयोग को बंद कराने इत्यादि से संबंधित प्राप्त हुए! उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए समस्त जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को एवं मुख्य कार्यालय के निगम सभागार में माह के प्रथम एवं अंतिम शनिवार को जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है! जनदर्शन में संबंधित अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख स्वयं उपस्थित रहकर समस्याओं का निराकरण कर रहे है! जनदर्शन का समय प्रातः 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक नियत किया गया है! इस बीच निगम के नागरिक अपनी शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर जनदर्शन में उपस्थित हो सकते हैं।

Related Posts