BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जैतखाम में तोड़फोड़ पर एक्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: मुख्य सचिव- DGP को किया तलब, दिए जांच के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धार्मिक प्रतीक जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड में है. इसके विरोध में सतनामी समाज के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने फौरन मामले में कदम उठाया है. अमर गुफा में तोड़फोड़ के मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए है, वहीं इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया गया है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पवित्र अमर गुफा में 15-16 की दरम्यानी रात को पूज्य जैतखाम को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली इस घटना की न्यायिक जांच करवाई जाएगी. वहीं मुख्यमंत्री ने मामले में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया है।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सोमवार को बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने दशहरा मैदान में एक जुट होकर विरोध जताया. इस प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया. हालांकि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

सीएम 13 जून से करेंगे विभागों की समीक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद शासकीय काम-काज में कसावट और तेजी लाने के लिए 13 जून से विभिन्न विभागों के काम-काज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली इस समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय 13 जून को दोपहर 01 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे से पशुधन विकास, मत्स्यपालन एवं दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्वास्थ्य विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री 15 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा दोपहर 2 बजे से गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

Related Posts