रायपुर। जेसीआई वामांजली की टीम ने एक शानदार ट्रेनिंग मिस्टर अविनाश लामा द्वारा लिया गया। पीआरओ सविता गुप्ता ने बताया इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य करोना काल में हम कैसे घर पर रखे चीजों के माध्यम से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और किचन के माध्यम से प्रारंभ होते करोना को खत्म कर सकते हैं। ट्रेनिंग के माध्यम से अविनाश लामा ने प्लाज्मा डोनेट करने और वैक्सिंग के लिए लोगों को जागरूक किया और पॉजिटिव सोच के प्रति लोगों को रहने को कहा। उन्होंने बताया कि कैसे हमारे बुजुर्ग पहले के खानपान के माध्यम से अंदर से मजबूत है और इस बीमारी से लड़ के निकल जा रहे हैं जबकि हमारी न्यू जनरेशन घबराहट और डर गलत खानपान सही समय पर नींद ना लेना जैसे चीजों से ग्रसित है। जिसे सुधारने की बहुत आवश्यकता सकता है। 2 घंटे की रही ट्रेनिंग जिसमें 55 मेंबर से भी ज्यादा लोगों ने पार्टिसिपेंट किया और अंत तक बरकरार रहे। काफी मेंबरों ने अपने क्वेश्चन भी सर से क्लियर किए। शानदार ट्रेनिंग के लिए जेसीआई रायपुर वामनजली अंजलि टीम को बहुत-बहुत बधाई दी।











