BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जूही व्यास ने जीता मिसेज इंडिया आईएनसी में फर्स्ट रनर अप का खिताब, अगले साल मिसेज गैलेक्सी में विश्व स्तर पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ की जुही व्यास के माथे मिसेज इंडिया आईएनसी फ्स्ट रनर अप का खिताब, अजहरुद्दीन व सोहा अली सहित कई विख्यात हस्तियों ने दिया खिताब…

भिलाई। छत्तीसगढ़ की जूहीं व्यास ने मुबई में आयोजित एक भव्य समारोह में मिसेज़ इडिया आईएनसी में फस्ट रनर अप का खिताब जीता हैं। उन्होने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने छत्तीसगढ़वासियों, का आभार जताया है। इस उल्लेखनेाय सफलता के बाद जूहीं आज 18 जून को छत्तीसगढ़ पहुंची। संयुक्त परिवार में निवासरत जही के परिजन दुर्गे व रायपुर में रहते हैं। पशे से साफ्टवेयर इंजीनियर जही व्यास ने सौंटर्य प्रतियोगिता में भाग लेने के अपने जुनून को अपने पेशे पर हावी नहीं होने दिया और दोनों क्षेत्रों में सफलतापुर्वक अपना दखल बरकरार रखा।

प्रेस कान्फ्रेस में जूही व्यास ने बताया कि मिसेज इंडिया आईएनसी का गैंड फिनाले 15 जन को नेस्को सेंटर, गोरेगाव, मुबई मे आयाजित किया गया। इस शो के सम्मानित जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, अभिनेता विविक औबेरॉय,
क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्नीन, पूर्व मिसेज वल्ड अदिति गोवित्रिकर और मिसेज इंडिया आईएनसी की सस्थापक
और सीईओ मोहिनी शर्मा जैसी हस्तियां शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में सरगम कौशल विजेता रही और उन्हें फस्टे रनर अप घोषित किया गया। इस शो को सचिन कुम्भर ने होस्ट किया।

31 वर्षाय जूहीं व्यास ने बताया कि परिवार में पति शांतन् व्यास (पेशे से व्यवसायी) और दो बच्चों की जिम्मेदारी का
निवेहन करते हुए उन्होने इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की तैयारी की। इसके अलावा वह स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित मेकअप आर्टिस्ट और हेयर डसर हैं और स्फलतापूर्वक अपना सैलून और स्पा चलाती हैं। अपनी सफलता के बारे में जूही व्यास का कहना है कि वह जो कुछ भी करती हैं, उसके मुल मैं कड़ी मेहनत और समर्पण है और वह हार मानने में विश्वास नहीं रखती।

उन्होंने कहा कि वह फिटनेस के प्रति पूरी तरह सचेत रहते हुए सेहत को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानती हैं। उन्होंने बताया कि फिटनेस के लिए वह सबसे बड़ा योगदान भरतनाट्यम नृत्य को मानती हैं, जो उन्होंने शादी के बाद सीखना शुरू किया था। जूही का कहना है कि अरतनाट्यम सीखने से उनके जीवन में अनुशासन के साथ एक नया अध्याय जुड़ा गया।

जूही व्यास कहती हैं मैं वास्तव में संतृलित तरीके से जीवन जीने के ढंग को पसंद करती हैं। इसलिए अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को समान रूप से समय देने की कोशिश करती हैं। समाज की चनौतियों की चर्चा करते हुए जूही ने कहा कि एक मॉँ के रूप में, बच्चों के यौन शोषण के बारे में सोचकर ही मेरा दिल टूट जाता है और मैं एक सुरक्षित समाज में यौन अपराध के आरोपियों के लिए कठोर दंड दिशा में काम करना चाहती हैं।

प्रतियोगिता के संबंध में वह कहती हैं की मेरा मानना हैं कि मिसेज इंडिया आईएनसी के प्रतिष्ठित मंच के माध्यम से अपनी राय जाहिर करने और इस दुनेया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मेरी पहंच अधिक से अधिक लोगों तक होगी। जुही ने बताया कि अगले साल बह मिसेज गैलेक्सी में विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। प्रेस कांफ्रेंस में शांतनू व्यास, डॉ. प्रदीप चौधरी, पूर्वी ओसवाल और मनोज गुप्ता मौजूद थे।

Related Posts