बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार सुभाष दास के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अवैध गतिविधि में संलिप्त असमाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही करने उपनिरी. आर.एन.भगत के नेतृत्व में जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि कसडोल के भुनेश्वर गुप्ता के घर के पास पारस नगर कसडोल में जुआ खेल रहे है। कि सूचना पर हमराह स्टाफ सउनि सुरेन्द्र सिंह, आर. लोमश साहू, कुमार सिंह ध्रुव, प्रत्येन बर्मन, संतोष भारद्वाज एवं सक्षम गवाहान के दिनांक 23.06.2020 के रात्रि 00.10 बजे भुनेश्वर गुप्ता के घर के पास घेराबंदी कर दबिश दिया गया।
मौके पर ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ रूपया पैसा का हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आरोपी 01. कृष्ण यादव पिता मनोज कुमार उम्र 22 वर्ष पारस नगर कसडोल 02. लोकेश कुमार टांडिया पिता उदल राम उम्र 43 वर्ष रामसागरपारा कसडोल 03. लोमश पाठक पिता गिरधारी लाल उम्र 25 वर्ष बजरंग चौक कसडोल 04. ईशू कुमार साहू पिता धनसाय उम्र 24 वर्ष इंदिरा कालोनी कसडोल 05. सोनू साहू पिता राम साहू उम्र 25 वर्ष कबीर मंदिर के पास कसडोल 06. सुनील साहू पिता हेमलाल उम्र 24 वर्ष इंदिरा कालोनी कसडोल 07. सोनू उर्फ चंद्रभान लहरी पिता रोहित उम्र 25 वर्ष कसडोल 08. गगन यादव पिता संतोष उम्र 19 वर्ष बजरंग चौक कसडोल 09. अनिल साहू पिता गणेशराम उम्र 28 वर्ष बगदेवी पारा कसडोल 10. धर्मेंद्र साहू पिता रामसहाय उम्र 36 वर्ष पारस नगर कसडोल 11. सुभम यादव पिता ओमप्रकाश उम्र 19 वर्ष बजरंग चौक कसडोल 12. गोलू यादव पिता विश्राम उम्र 26 वर्ष बलार रोड कसडोल को पकड़कर इनके पास से तथा फड़ से जुमला रकम 9760/- रू. तथा मोटर सायकल 01. सीजी 04 एल.क्य.0277 02. सीजी 04 एल.क्यू.0246 03. सीजी 22 आर. 5346 04. सीजी 22 पी.8723 तथा एक नग सफेद प्लास्टिक बोरी एवं 52 पत्ती ताश मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया है।
आरोपीगण के द्वारा धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध करना तथा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलौदाबाजार के आदेश पर संपूर्ण जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र में लागू धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 380/2020 धारा 188 भादवि 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।






