BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जुआ खेलते 09 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, 1.34 लाख रुपए से अधिक की नगदी जप्त

भिलाई। दिनांक 27.04.2025 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि हनुमान मंदिर के पास दादर रोड स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हार जीत दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआं खेल रहे हैं कि सूचना पर पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल (रापुसे) के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश धुव्र थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पांडेय, प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर व अन्य स्टाफ के साथ शासकीय वाहन एवं प्रायवेट वाहनों में हनुमान मंदिर के पास दादर रोड के पास पहुंचे।

जहां जुआंड़ियान अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे, जो पुलिस को देखकर भागने का असफल प्रयास कियें जिसे मौके पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर जुआं खेलते 09 लोगों को पकड़ा गया है।

पकड़े गये 09 आरोपियों से कुल 134753 रू. नगदी रकम व 01 स्कूटी एवं 03 मोटर सायकल,8 मोबाइल जप्त कर आरोपियों के विरूद्व छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

 

अपराध क्रमांक 173/2025 धारा – छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)

 

नाम आरोपीगण-
1. जी रामा रेड्डी पिता स्व. जी एन राव उम्र 55 वर्ष निवासी रेल्वे कालोनी जोन 01, 592/एफ, चरोदा,
2. मोह. युनुस कुरैशी पिता मोह. युसुफ कुरैशी उम्र 57 वर्ष निवासी बीएमवाय चरोदा रेल्वे कालोनी जोन 02, थाना जीआरपी चरोदा,
3. फरीद अहमद पिता जमिल अहमद उम्र 39 वर्ष निवासी चरोदा बस्ती नेहरू चौक थाना पुरानी भिलाई,
4. अनिल वैद्य पिता मनीराम वैद्य उम्र 40 वर्ष निवासी जोन 01, सांई मंदिर के पास चरोदा थाना जीआरपी चरोदा,
5. भूपेन्द्र वर्मा पिता स्व. दीपक वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी चरोदा बस्ती सरस्वती चौक थाना पुरानी भिलाई

6. जी व्ही प्रसाद राव पिता जी व्ही कोंडया उम्र 46 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरोदा थाना पुरानी भिलाई
7. प्रफुल्ल प्रधान उर्फ जापानी पिता स्व. दुधिया प्रधान उम्र 68 वर्ष निवासी राजीव नगर चरोदा जोन 02, थाना जीआरपी चरोदा
8. शंकर कुमार पिता स्व. लोतन राम उम्र 40 वर्ष निवासी जी केबिन चरोदा थाना जीआरपी चरोदा
9. बंशी पिता बीरन उम्र 51 वर्ष निवासी कुम्हारी चौक थाना कुम्हारी

Related Posts