रायपुर। रायपुर जिले में जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.12.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि चैकी सिलतरा क्षेत्रांतर्गत नन्दन स्टील सिलतरा फेस 02 के पीछे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक उरला ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा कार्य योजना तैयार कर जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर चैकी प्रभारी सिलतरा डी.डी. मानिकपुरी के नेतृत्व में चैकी सिलतरा की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही व घेराबंदी करते हुए 05 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 85,500/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया गया। जुआरियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 596/2020 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर जुआरियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
- शत्रुघन वर्मा निवासी उरकुरा रायपुर।
- आशीष पाण्डेय निवासी शंकर नगर रायपुर।
- सरोज खान निवासी गुढ़ियारी रायपुर।
- निखिल धीवर निवासी उरला रायपुर।
- हिमांशु निषाद निवासी खमतराई रायपुर।






