बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती ममता देवांगन के मार्गदर्शन में प्रतिदिन समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके थाना नवागढ पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिला कि नदी किनारे ग्राम नादल में कुछ लोग आम जगह पर रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना नवागढ पुलिस द्वारा गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आम जगह पर रूपये-पैसो का हार-जीत दांव लगाकर जुंआ खेलते जुआडियान रंगे हाथो पकडें गये। जिसमें जुआडियान 1. संजय साहू उम्र 29 साल 2. बुधराम रजक उम्र 27 साल 3. मनोज रजक उम्र 27 साल 4. गिरिवर निर्मलकर उम्र 27 साल 5. जनता निर्मलकर उम्र 26 साल 6. दिलीप कुमार उम्र 22 साल सभी साकिनान नांदल थाना नवागढ जिला बेमेतरा के पास एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 2480 /- रूपये व 52 पत्ती तास को 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।






