BREAKING

Uncategorised

जुआ खेलती 11 जुआड़ी गिरफ्तार, 58300/-₹ जप्त, भेजे गए न्यायिक रिमाण्ड पर

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार व के.बी.द्विवेदी एसडीओपी भाटापारा के निर्देशन पर थाना प्रभारी महेश ध्रुव के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु थाना स्टाप व मुखबीर को निर्देश दिये गये थे। कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ जुआडियान शिव शंकर साहू के घर के परछी मे रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।

कि सूचना पर हमराह गवाह एवं स्टाप के घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया जो जुआडियान 1. रोहित ठाकुर पिता रामशरण सिंह उम्र 19 वर्ष 2. विक्की ठाकुर पिता गौकरण ठाकुर 37 वर्ष 3 . मुकेश रजक पिता परसराम रजक उम्र 25 वर्ष सकिनान बलभद्र वार्ड भाटापारा 04. थानेश्वर ध्रुव पिता समारू राम धुव उम्र 24 वर्ष 05 . जीवन दत्ता पिता सुदेव दत्ता उम्र 26 वर्ष 06. उमंग रात्रे पिता राजू रात्रे उम्र 25 वर्ष 07. सुभाष धुव पिता रतिराम ध्रुव उम्र 32 वर्ष 08. शिव शंकर साहू पिता लुर सिंह साहू उम्र 29 वर्ष 09. राजा रजक पिता छोटे लाल रजक उम्र 19 वर्ष 10. दिनू साहू पिता राम कुमार साहू उम्र 34 वर्ष 11. सहदेव ढीमर पिता बैजनाथ ढीमर उम्र 42 वर्ष साकिनान संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा पारा जो शिव शंकर साहू के घर के सामने बरामदे कि लगी लाईट की रोशनी में धारा 144 व लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग का एवं शासन के द्वारा मास्क लगाने कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु आदेश का उलंघन करते ताश पत्ती पर काट पत्ति नामक जुआ खेलते पकड़ा गया।

आरोपीगणो से फड एवं पास से 58,300 रूपये नगदी एवं 52 पत्ती ताश व एक 100 वाट का बल्ब को होल्डर से निकाल कर जप्त किया गया है । आरोपीगणो द्वारा जान बुझकर सोशल डिरटेंसिंग का उलंघन एवं बिना मास्क लगाये एकत्र होकर जुआ खेलना धारा 188,34 भादवि , महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 , छत्तीसगढ पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1) व 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में सउनि ओम साहू प्र.आर. 345,292 , आर 267,593,423, 284 का विशेष योगदान रहा ।

Related Posts