भिलाई। युवा फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते है। युवा फिटनेस के साथ-साथ जिम में भी खुब पसीना भी बहाते है और समय-समय पर होने वाले प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते है। अब हम बात कर रहे भिलाई के शिवम साहू की जिन्हांेने पिछले वर्ष दुर्ग डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन और उत्कल क्रीड़ा मंडल की ओर से तितुरडीह, दुर्ग में 26 फरवरी को आयोजित की गई थी। जिसमें प्रथम आने पर शिवम को शिल्ड, सर्टिफिकेट, मेडल देकर सम्मानित किया गया।
अब शिवम साहू गुजरात में होने वाले नेचरल बाडीबिल्डिंग में हिस्सा ले रहे है। यह प्रतियोगिता जीत सैलाल द्वारा 2 और 3 तीन जुलाई को सुरत में आयोजित की गई है। राज्य से अब तक इस प्रतियोगिता में शिवम साहू ने हिस्सा लिया है।
शिवम साहू बाडीबिल्डिंग की ट्रेनिंग फिटनेस पॉइंट जिम भिलाई में करते है। फिटनेस पॉइंट जिम के ओनर तौशिफ अहमद ने खुशी जाहिर की उनके जिम से कोई अन्य राज्य की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहा है यह उनके उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने शिवम को जीत की अग्रिम बधाई दी।














