भिलाई 03। डबरापारा से लेकर चरोदा बस स्टैंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने छोटे छोटे मिडिल कट को बंद किए जाने को लेकर भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र लोगों ने नाराजागी जाहिर करते हुए निगम के महापौर, सभापति और अन्य जनप्रतिनिधियों से इसको खोलने को लेकर शिकायत की है।
जिसको लेकर निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, वेंकट रमना, एम जॉनी, पार्षद मनीष वर्मा, तेंनेद्र ठाकरे, सत्यप्रकाश शर्मा, नजरुल इस्लाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज भिलाई 03 अनुविभागीय दंडाधिकारी महेश सिंह राजपूत, एएसपी शहर सुखनंदन राठौर को ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें मांग किया है कि जी.ई.रोड के मध्य बने डिवाईटर डबरा पारा से लेकर हनुमान मंदिर चरौदा तक आम नागरिकों, कॉलेज वाले जाने आने विद्यार्थियों, महिलाओ एवं बुजुर्गों को चरौदा बाजार सिरसा, भिलाई बाजार से आने जाने वाले नागरिकों को उसी राष्ट्रीय राज मार्ग के मिडिल कट से पार करके नगर निगम, शासकीय चिकित्सालय कॉलेज, न्यायालय, रेल्वे स्टेशन, ज्योति स्कूल, ज्योति हॉस्पिटल, प्राईवेट हॉस्पिटल, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मडियम स्कूल भिलाई एवं चरौदा में उनके परिजनों का आना जाना हमेशा रहता है, महिला एवं पुरूष श्रमिकों द्वारा आवाजाही मिडिल कट में माध्यम से ही होता है।
उचित स्थल का चयनित करते हुए राष्ट्रीय राज मार्ग के मिडिल कट डिवाईटर पर स्थान छोड़कर एवं कुछ स्थानों जहाँ आम नागरिकों का आवाजाही कम होता है उसें बंद किया जावें साथ ही जनप्रतिनिधियों ने ये भी सुझाव दिया कि जहां जहां व्यस्तम क्षेत्र है वहां पर फूट ओवर ब्रिज बनाया जाए उसके बाद मिडिल कट को हमेशा के लिए बंद किया जाएं।
ज्ञापन सौंपने के बाद महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, एसडीएम महेश सिंह राजपूत, एएसपी सुखनंदन राठौर, छावनी सीएसपी हरीश पाटिल, ट्रैफिक डीएसपी सदानंद विंध्यराज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने डबरापारा से लेकर चरोदा बस स्टैंड तक के जीई रोड़ का निरीक्षण किया और जहां जहां बहुत जरूरी है उस मिडिल कट को खोलने की बात पर चर्चा हुई।
देखे वीडियो और फोटो…

















