BREAKING

Uncategorised

जिला सुकमा एवं जिला नारायणपुर के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षकगण को बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बैच लगाकर दी पदोन्नति

बस्तर। दिनांक 30 जून 2021 को शासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा उदय किरण को पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा सुनील शर्मा को पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा के पद पर पदोन्नत कर पदस्थापना की गई है।

आज दिनांक 04 जुलाई 2021 को सुंदरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं दीपक झा, पुलिस अधीक्षक, बस्तर द्वारा दोनों नवपदस्थ पुलिस अधीक्षकगण को बैच लगाकर उन्हें पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts