BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला व्यय निगरानी तथा निर्वाचन समिति का हुआ गठन, मतदान केन्द्रों मे रहेगी समुचित व्यवस्था

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थियों द्वारा छिपाये गये या विवादित व्यय के समाधान हेतु जिला व्यय निगरानी तथा निर्वाचन समिति का गठन किया है।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला व्यय निगरानी समिति में निवार्चन क्षेत्र के प्रभारी व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर (इइएम) शामिल है। इसी प्रकार निर्वाचन समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण (इइएम) तथा जिला कोषालय अधिकारी शामिल किये गये है।

मतदान केन्द्रों मे रहेगी समुचित व्यवस्था: जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधा रहेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग, भिलाई नगर, रिसाली, भिलाई-चरोदा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी, अहिवारा, अम्लेश्वर, जामुल, उतई, पाटन, धमधा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा, पाटन को पत्र जारी कर सम्बंधित क्षे़त्र अंतर्गत नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में आने वाले मतदान केन्द्रों पर छाया, शमियाना, प्रकाश, पेयजल, एवं सिग्नैज, हेल्प डेस्क, जलयान केन्द्र, फ्लैक्स की व्यवस्था करने कहा है।

कलेक्टर ने कहा है कि उक्त व्यवस्था संपादित कर इस कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार व्यवस्था पर भण्डार क्रय नियम एवं छ.ग. शासन के मितव्ययता संबंधी जारी आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Related Posts