भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई शहर की कार्यकारिणी के विस्तार एवं मजबूती के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों का दूसरे चरण का दौरा हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक सोनिया यादव द्वारा दिनांक 16/03/2021 को ब्लॉक / वार्ड स्तर पर बैठक लिया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्षों को बूथ कमेटी बनाने आवश्यक निर्देश दिया गया एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेसी विचारधारा वाले पिछड़ा वर्ग वालों को संगठन में जु़ड़ने आव्हान एवं राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी दिया गया। जिसके अन्तर्गत पहला ब्लाक स्तरीय बैठक ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग क्र.05 के अध्यक्ष रेखा साहू के नेतृत्व में सेक्टर 07 युनियन भवन में किया गया | तत्पश्चात वार्ड बैठक ब्लाक महामंत्री सुनीति सिन्हा के निवास पर हुआ , तीसरा कार्यक्रम रिसाली ब्लाक अन्तर्गत वार्ड 34 खदान पारा में जिला सह सचिव राजगोपाल हिरवानी के नेतृत्व में किया गया जिसमें वार्ड वासियों से मिलकर पिछड़ा वर्ग विभाग के बारे में जानकारी दिया गया एवं सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। चौथा बैठक रिसाली बस्ती के यादव भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग क्रमांक 6 रिसाली के सभी पदाधिकारी एवं वार्ड अध्यक्षों का बैठक रखा गया जिसमें सभी को पिछड़ा वर्ग निभाग को निचले स्तर से मजबूत बनाने एवं संचालन में सहयोग करने विशेष जोर दिया गया जिससे कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिल सके| उक्त कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सोनिया यादव, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष तुलसी साहू , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी विभाग भिलाई शहर जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सागरवंशी, जिला उपाध्यक्ष लोकेश साहू, महामंत्री राजेन्द्र रजकजी, कृष्ण कुमार वर्मा जी, सतीश यादव जी, संयुक्त महामंत्री टामन साहू, धन्ना साहू, महासचिव एल चैतन्य, कार्यालय प्रभारी भूपराम सिन्ह, सैमुअल डेवीड, मेनका गोस्वामी , ब्लाक अध्यक्ष मुकुन्द भाऊ, ओबीसी विभाग ब्लाक अध्यक्ष रेखा साहू , लाकेश यादव, बी एल मालवीय, एल्डरमेन डोमार देशमुख, चंद्रकांत कोरे, जानकी साहू , सुनीती सिन्हा , किरण साहू, इन्द्रजीत यादव ,आदिल, पं. मुकेश मिश्रा, संजय गुप्ता, प्रेमिन ध्रुव , उत्पल दत्ता, धनेश्वरी साहू, मंजू साहू, अभिषेक अग्रवाल, दुर्गेन्द्र सेन , नंदेश्वर ठाकुर, कमल यादव, सागर ताम्रकार, तुकेश्वर वर्मा, केवल यादव, डेविका साहू, सरोज बाला देशमुख, गोमेश्वरी देशमुख, वीणा ठाकुर, गिरीश वर्मा, यशवंत यादव , पूनम ठाकुर, दिलेश्वरी यादव, चुण्या आई, वेदिका साहू, कुसुम ठारकुर, उर्मिला चौरसिया, दम्यंती सोनवान,गिरीश वर्मा पुनम ठाकुर, यशवंत यादव , लता देशमुख आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित हुए।














