BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई द्वारा दुसरे दिन सेनेटाईजर वितरण किया गया

भिलाई। छ.ग. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग छ.ग. के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी साहू के सहयोग पर पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई के जिलाध्यक्ष नरेश सागरवंशी के नेतृत्व में स्व राजीव गांधी के शहादत दिवस पर तय कार्यक्रम अनुसार दुसरे दिन निगम के सफाई कर्मीयों , फल व सब्जी ठेले वालो , रिपेरिंग कार्य करने वालों एवं निर्माण कार्य में लगे मजदुरों को सेनेटाईजर व मास्क वितरण किया गया। इस कोरोना महामारी में जहां आमजन अपने घरों में कैद थे वहीं नगर निगम सफाई कर्मीयों द्वारा खतरनाक महमारी वाले क्षेत्रों में भी अपनी सेवा देते हुए सफाई व्यवस्था बनाएं रखने व गली मोहोल्लो को सेनेटाईज कर संक्रमण मुक्त करने में विशेष योगदान देने अपने जान का परवाह न करते हुए निरंतर कार्य किये इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष ने सभी सफाई कर्मियों के कार्यो की सराहना किये और बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये | आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश सागरवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रीत सदस्य एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के कोटेश्वर राव, पिछड़ा वर्ग के प्रवक्ता व जिला आई टी सेल नंदकिशोर कौशिक, जिलासचिव ओंकार लहरे , जिला कार्यकरणी सदस्य नंदकुमार यादव , जिला कार्यलय प्रभारी भूपराम सिन्हा, के जगदीश आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किये।

Related Posts