चरोदा। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के संयुक्त तत्वाधान में सेवा दिवस के रूप में आज अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा दे रहे हैं डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि भूपेश सरकार के संवेदनशीलता एवं स्वास्थ्य विभाग सहित कोरोना वारियर्स के रूप में सेवा दे रहे ,उन अधिकारी, कर्मचारियों के कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में आज कोरोना नियंत्रण पर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा मेरा बुथ कोरोना मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज युवाओं से अपील की गई कि अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगाएं। छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के द्वारा 18 से 44 वर्ग के युवाओं को निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। जो कि कोरोना संक्रमण से बचने का एकमात्र रामबाण उपाय है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की ओर से सभी उन डॉक्टरों, नर्सों तथा कोरोना वारियर्स के साथ, जिला प्रशासन एवं भूपेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।
भिलाई 3 स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शर्मा, डॉ सैयद आलम सहित 25 नर्स एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, राजेश बघेल, बी एन राजू, बालमुकुंद वर्मा, इंद्रजीत यादव, युवराज कश्यप, संजय वर्मा उपस्थित रहे।














