भिलाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 19.06.2022 को सेक्टर 06 पुलिस ग्राउण्ड में स्कूल बस जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 29 स्कूलो के 202 स्कूल बसो का निरीक्षण किया गया था। जिसमें से 85 बसो में खामियां पाई गई थी।
जिन्हे खामियां पूर्ण कर पुनः एक सप्ताह बाद निरीक्षण के लिये बुलाया गया है और साथ ही जिन संस्था द्वारा अपनी वाहन किसी कारण पूर्व शिविर में नहीं आ पाये थे उन्हें भी दिनांक 26.06.2022 को शिविर में बुलाया गया है। इसके पश्चात जिन वाहनो का निरीक्षण नहीं हुआ पाया जायेगा उन वाहनो पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कार्यवाही की जावेगी, जिसके जिम्मेदार संस्था स्वयं होगी।















