BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियासाक्षात्कार

जिनके पास पैसा नही है वो लक्की है क्योंकि उनको पढ़ लिख कर कैरियर बनाने का मौका मिलता है: अक्षय कुमार

बालोद (सारनाथ एक्सप्रेस)। मेरे पापा तेलंगाना पुलिस में कॉस्टेबल है। वो मुझे बचपन से ही पुलिस थाना, एसपी ऑफिस और कोर्ट में घुमाते थे और मैं यही सब देखकर बड़ा हुआ। यह सब बचपन से देखते-देखते दिमाग मे बैठ गया था। तब मैं सोचा की क्यों न पुलिस बनू और बनू तो क्यों न बड़ा अधिकारी बनू। इसलिए मैं पुलिस विभाग को ही अपना कैरियर चुना। यह सब बातें छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय कुमार ने सारनाथ एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कही। इन्होंने अपने आईपीएस बनने तक कि सफर को हमसे साझा किया।
प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय कुमार तेलंगाना के वारांगल जिला से है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा वारांगल के गुरुकुल स्कूल में हुई। इनकी आगे की पढ़ाई एसआर कॉलेज वारांगल में पूर्ण हुई। इंजीनियरिंग करने के लिए यह भोपाल (मप्र) गए जहां इन्होंने वर्ष 2012 से 2016 तक केमिकल में इंजीनियरिंग किया। इंजीनियरिंग के बाद इन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और अपने पहले ही प्रयास में वर्ष 2018 यूपीएससी में आईपीएस के लिए चयनित हुए। पुलिस एकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग के पश्चात छत्तीसगढ़ कैडर होने के कारण इनकी पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में हुए जहां यह बालोद जिला में पोस्टेड है।
क्रिकेट खेलने, बैडमिंटन खेलने फ़िल्म देखने और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए रोजाना दौड़ लगाने में विशेष रुचि रखने वाले आईपीएस अक्षय कुमार ने बताया कि मेरे पास दिल्ली जाकर तैयारी करने के लिए पैसे नही थे। पापा 4-5 हज़ार रुपये ही मंथली देते थे इतने में तो दिल्ली में किराए पर घर भी शायद नही मिलता इसलिए मैं हैदराबाद में ही रहकर तैयारी शुरू किया। मेरा मानना है कि जिनके पास पैसा नही है वो लक्की है क्योकि उनको पढ़ लिख कर कैरियर बनाने का मौका मिलता है और जिनके पास पैसा है वो ऐशो आराम की जिंदगी जीते है। उनको कोई टेंशन ही नही रहता।
जो भी यूपीएससी या कोई भी कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारियां कर रहा है उनको यही कहना चाहूंगा कि जरूरी नही है कि आप दिल्ली या किसी बड़े सिटी में जाकर तैयारी करे आप दिल्ली, हैदराबाद और यहाँ बालोद में भी रहकर तैयारी कर सकते है बस आपके पास एक लैपटॉप होना चाहिए, उसमे इंटरनेट होना चाहिए आप पूरी दुनिया से जुड़ जाएंगे और तैयारी कर सकते है। किसी भी जॉब को करने से पहले यह तय होना चाहिए कि वो जॉब आप क्यों करना चाह रहे है या कर रहे है, आपका लक्ष्य क्या है? आपका विजन क्लियर होना चाहिए। आपको काम करने के पहले उंसक रीजन पता होना चाहिए, जब तक रीजन पता नही होगा तब तक आप कोई भी काम नही कर पाएंगे। भले ही आप किसी को मत बताइये पर आपको खुद को आपका लक्ष्य पता होना चाहिए और एक बार डिसाइड कर लिए तो उसको करना ही चाहिए।

Related Posts