BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जामुल में छुपे हत्या के आरोपी को दुर्ग पुलिस और बिहार पुलिस ने साझा अभियान चलाकर धरदबोचा

भिलाई। बिहार राज्य के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल 2022 में एक हत्या हुई थी। उस वारदात का सरगना जामुल थाना क्षेत्र में छिपा हुआ था। बिहार पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायता से उस आरोपी को धर-दबोचा। अरेस्ट हुए आरोपी का नाम आफताब आलम बताया जा रहा है। यह जानकारी दुर्ग के एडिशनल एसपी शहर संजय ध्रुव ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार की पुलिस अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।

दरअसल आरोपी आफताब आलम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल 2022 को एक कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था।उसके बाद उसके तमाम साथी तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मगर इस मर्डर का सरगना आफताब आलम कुछ ज्यादा ही चालाक निकल गया। वो बिहार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। बिहार पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी रखा था। इसके बाद उसने दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शरण ली।

यहां वो काफी दिनों से पहिचान छिपाकर रह रहा था। बिहार पुलिस की टीम ने आरोपी आफताब आलम का लोकेशन ट्रेस कर लिया। इसके बाद वहां से एक टीम छत्तीसगढ़ आ धमकी।पुलिस के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ अपनी जानकारी साझा की। उसके बाद तत्काल दुर्ग पुलिस के काबिल अफसरों ने जामुल थाने को इसके लिए निर्देशित किया।

बिहार पुलिस के जवान और छत्तीसगढ़ पुलिस ने तत्काल एक साझा अभियान चलाकर आरोपी को जामुल थाना क्षेत्र से कुशलता पूर्वक धर दबोचा। हालांकि पुलिस को देखने के बाद आफताब आलम ने भागने की भी कोशिश की थी पर वो नाकाम हो गया। पुलिस की तगड़ी घेराबंदी के आगे उसकी एक न चली। लिहाजा पुलिस वालों ने उसको दौड़ाकर दबोच लिया।

पुलिस से हुई फौरी पूछताछ में उसने अपने गुनाह का इकबाल भी कर लिया है। उसको सक्षम न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। जहां से उसको बिहार पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिहार रवाना हो जाएगी। दुर्ग पुलिस के इस ऑपरेशन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

Related Posts