BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जामुल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 17 चोरियां करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का मशरूक़ा बरामद

भिलाई। मंगलवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पत्रकारवार्ता जामुल थाना क्षेत्र में हुए चोरी के बड़े मामले का खुलासा किया। जामुल थाना प्रभारी विशाल सोन के नेतृत्व में जामुल पुलिस ने पिछले तीन वर्षों से जामुल क्षेत्र के आसपास चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर और उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख से भी अधिक का मशरुका भी बरामद किया है। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात व नगदी शामिल है।
दुर्ग एसपी ने नेहरू नगर स्थित यातायात कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया की जिला बलौदा बाजार के तिल्दा क्षेत्र का निवासी हिस्ट्री शीटर जीतू चेलक 2018 से जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में चोरी छिपे निवास कर रहा था। यहां रहते हुए उसने 2018 से 2021 के बीच कुल 17 घरों में सेंधमारी की। इस दौरान जीतू चेलक ने घरों से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथी मंतराम डहरे व धीरज जयसवाल के साथ मिलकर कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। 25 अप्रैल 2018 से 7 फरवरी 2021 के बीच इसने घासीदास नगर, सुंदर विहार कॉलोनी, विश्व बैंक कॉलोनी, कुरूद एवं अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
एसपी ने बताया कि चोरी की शिकायतों के बाद पतासाजी के दौरान जीतू चेलक के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर जीतू चेलक को घासीदास नगर क्षेत्र में घूमते हुए हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर इसने 17 चोरियां करने की बात कबूल की। आरोपी के पास से कुल 2 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवरात 164 ग्राम सोने के जेवरात वह नगदी 9700 जब्त किया गया। पूरी कार्यवाही में जामुल थाना सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह आरक्षक बालेंद्र द्विवेदी व अजय सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts