भिलाई। नगर पालिक परिषद जामुल के नव निर्वाचित 20 पार्षदों को आज दुर्ग एसडीएम विनय पोयाम ने शपथ दिलवाया। शपथ ग्रहण के बाद ही अध्यक्ष और सभापति चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई।
ज्ञात हो कि नगर पालिक परिषद जामुल के 20 पार्षदो में 10 पर भाजपा, 05 पर कांग्रेस, 04 पर निर्दलीय और 01 सीट पर जोगी कांग्रेस ने कब्जा किया है।
अब देखना यह है कि यहां पर किसकी सरकार बनती है। यहां पर सरकार बनाने के लिए उठापटक जारी है, बीजेपी के 10 पार्षद है उसके बाद भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
निर्दलीय और जोगी कांग्रेस किस ओर रुख करते है और अपना मत देते है यह देखना बाकी है, दोपहर तक जामुल पालिका की नया अध्यक्ष और सभापति मिल जाएगा लेकिन यहां भारी गहमागहमी बनी हुई है।

शपथ ग्रहण समारोह में सांसद विजय बघेल, केबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार, सांवला राम डाहरे, राकेश पाण्डेय सहित जामुल के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यहां देखे शपथ ग्रहण का पूरा वीडियो..
https://youtu.be/2u3_rXSf6RU















