

भिलाई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (के) दुर्ग संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में पार्षद युवराज वैष्णव के विशेष उपस्थित में पुरे जामुल में प्रारंभ हुआ पोस्ट कार्ड अभियान, अभियान के प्रथम दिवस ही लगभग साढ़े छः हजार पोस्ट कार्डों में नंदनी रोड नव निर्माण,एसीसी सीमेंट संयंत्र जामुल में श्रमिकों से संबंधित मांग सहित अपनी अलग अलग 15 मांग को लिख कर खुन से हस्ताक्षर किए, दो दिवसीय इस पोस्ट कार्ड अभियान में दस हजार से अधिक पोस्टकार्डों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 08 जनवरी को प्रेषित किया जायेगा।
पोस्ट कार्ड अभियान कि शुरुआत बाजार स्थल रावण भाठा जामुल से किया गया,
ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि आज के प्रथम दिवस के अभियान में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए, सेनेटाइजर, मास्क,दो मीटर से अधिक की दुरी सहित पोस्ट कार्ड में खुन से हस्ताक्षर करने वालों हेतु, खुन देने वालों के लिए दस हजार विशेष सिंगल यूज नीडल किट,काटन (रूई),हैंड ग्लबस, स्प्रिट आदि की चिकित्सकों कि उपस्थित में व्यवस्था की गई है खबर लिखे जाने तक साढ़े छः हजार लोगों ने पोस्ट कार्ड में अपनी मांग को लिख कर हस्ताक्षर किए हैं,यह अभियान निरंतर चल रहा है कल 07 जनवरी को भी संतोषी चौक, तरुण सांस्कृतिक मंच के सामने, सीएसईबी चौक,जैन मेडिकल के सामने लेबर कैंप जामुल, शिवपुरी, सुरड्डुंग सहित बोग्दा पुलिया नंदनी रोड, ओंकार पेट्रोल पंप के सामने नंदनी रोड जामुल इन सभी जगहों पर पोस्ट कार्ड अभियान चलाया जाएगा, जिसे बाद 08 जनवरी को मुख्यमंत्री को यह पोस्टकार्ड प्रेषित किया जायेगा।
पार्षद युवराज वैष्णव ने कहा पोस्ट कार्ड अभियान में जामुल सहित आस पास के लोग बहुत बड़ी संख्या में सहभागी बन रहे हैं अपनी समस्या और मांगों को लेकर वह अपना खुन देने से भी पिछे नहीं हट रहे हैं नंदनी रोड जामुल जिसमें हजारों लोगों का खुन बह चुका है, जिसके नव निर्माण के लिए हमारे द्वारा 300 से ज्यादा ज्ञापन और 25 से ज्यादा वृहत आन्दोलन किए गए हैं , एसीसी सीमेंट संयंत्र जामुल से 2004 में छटनी किये गए कर्मचारि ,2020 में हुए कर्मचारियों के अहित के अनुबंध के खिलाफ भी बड़ी संख्या में लोग हस्ताक्षर किए हैं इन सभी के समस्याओं समाधान हेतु अंतिम समय तक हम लडाई लड़ेंगे।
उक्त अलग-अलग पोस्टकार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों का उल्लेख होगा-
1) वर्षों से खस्ता हाल नंदनी रोड का एसीसी चौक जामुल से नंदनी नगर अहिवारा तक चौड़ीकरण की घोषणा।
2) जामुल को उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा।
3) एसीसी सीमेंट संयंत्र जामुल एवं अन्य समीपस्थ सभी उद्योगो में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के शत प्रतिशत अवसर देने की स्पष्ट घोषणा ।
4) एसीसी सीमेंट संयंत्र जामुल के भारी वाहन जो पथरिया (अहिवारा) क्षेत्र से जामुल नगर के बिच से एसीसी संयंत्र जामुल तक जाते हैं उन भारी वाहनों के लिए जामुल नगर के बाहर से बाई पास रोड बनवाने के निर्देश कि विधिवत् घोषणा।
5) एसीसी सीमेंट संयंत्र जामुल में वर्ष 2004 एवं 2016 में छटनी किये गए कर्मचारियों को न्याय दिलाने कि घोषणा , सहित 2020 में मजदूरों की जानकारी के बिना मजदूरों के साथ धोखाधड़ी करते हुए किए गए अन्याय पुर्ण अनुबंध को निरस्त करवाने की घोषणा।
6) औद्योगिक क्षेत्र के केन्द्र होने के चलते जामुल पालिका क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा हेतु शासकीय पॉलिटेक्निक खोलने की घोषणा।
7) जामुल के शासकीय महाविद्यालय में बी. ए. ,बी. एस. सी.,बी. काॅम. के सभी विषयों में स्नातक के साथ साथ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चालू करने की घोषणा।
8)खिलाड़ियों को प्रोत्साहन हेतु सर्व सुविधा युक्त इनडोर स्टेडियम एवं क्रिकेट एवं अन्य खेल के खिलाड़ियों के लिए सर्व सुविधा युक्त आउट डोर स्टेडियम की घोषणा।
9) सर्व सुविधा युक्त विशाल पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की घोषणा ।
10) रायपुर साइंस कालेज के समीप PWD विभाग द्वारा निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार (ऑडिटोरियम) के जैसे सर्वसुविधायुक्त सभागार (ऑडिटोरियम) के जामुल में निर्माण कि घोषणा।
11) शिवपुरी सुरड्डुंग मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण करने की घोषणा।
12) सीएसईबी चौक नहर पुलिया जामुल से शिवपुरी जामुल नहर पुलिया के आगे तक दोनों ओर सीसी रोड का निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा।
13) महिलाओं के विकास हेतु विशाल महिला बाजार के निर्माण कि घोषणा ।
14) सांस्कृतिक ऐतिहासिक ज्ञानवर्धक उद्यान पार्क जिसमें तारा मण्डल जैसी खगोलीय ज्ञान का भी समावेश हो ऐसे उद्यान की घोषणा।
15) पशुपालक किसानों के पशुओं के लिए पशु चिकित्सालय कि घोषणा।
प्रथम दिवस के पोस्टकार्ड अभियान में ईश्वर उपाध्याय, युवराज वैष्णव, विनय साहू, अभिषेक शर्मा, पुनीत राम साहू, संजय गुरूपंच,उमेश निर्मलकर, अमन नारंग,राहुल निर्मलकर, गौरव यादव, स्वराज प्रसाद, नितीश कुमार ,गोपी वर्मा ,वासुदेव वर्मा,तिलक बंछोर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









