BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जामड़ी पाटेश्वर धाम हटाने के विरोध में राज्यपाल के नाम मनीष पाण्डेय ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

दुर्ग। बालोद स्थित माता कौशल्या जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल जामड़ी पाटेश्वर धाम को हटाने का नोटिस दिये जाने के संबंध में आज रामजन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने दुर्ग कलेक्टोरेट तक ज्ञापन रैली निकाली। कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर नोटिस वापस लिये जाने की मांग की। श्री पाण्डेय ने मांग की है कि यह मात्र आश्रम का नहीं अपितु हिन्दु समाज के प्रत्येक अनुयायी की आस्था से जुड़ा विषय है इसलिए शासन को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही करनी चाहिए। ज्ञापन देने मनीष पाण्डेय की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। जिसमें वह स्वयं स्कूटी से कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान पार्षद रिंकू साहू, दिनेश यादव, रूपेश वर्मा, दिलीप केशरवानी, मंजू दुबे सहित बड़ी संख्या में रामजनमोत्स्व समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related Posts