BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

जानिए Jio, एयरटेल, Vi और BSNL कौन सी कंपनी कब देगी 5G सेवाएं; आपको करना होगा कितना इंतजार?

भारत में 5G लॉन्च के बाद एयरटेल ने देश के आठ देशों में सेवाओं की शुरुआत कर दी है, जियो महीने के आखिर और BSNL 15 अगस्त, 2023 से रोलआउट शुरू करेगी, Vi भी जल्द इस रोलआउट की शुरुआत करेगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत में 5G सेवाएं आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गई हैं और कई शहरों में इनका फायदा यूजर्स को मिलने लगा है। जाहिर सी बात है कि आप भी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी वाली 5G सेवाओं का इंतजार कर रहे होंगे। भारती एयरटेल ने 1 अक्टूबर से ही आठ शहरों में 5G सेवाएं देना शुरू कर दिया है और रिलायंस जियो महीने के आखिर में चार शहरों में अपनी 5G सेवाएं देगी। आइए जानते हैं कि 5G रोलआउट को लेकर किस टेलिकॉम ऑपरेटर की योजना क्या है।

Airtel 5G
एयरटेल देश में 5G सेवाएं लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बनी है और इसने 1 अक्टूबर को सबसे पहले आठ शहरों में अपनी 5G सेवाएं देना शुरू कर दिया है। कंपनी दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और बेंगलुरु के अलावा चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर और सिलीगुड़ी में भी 5G सेवाएं दे रही है। कंपनी चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बताया है कि एयरटेल मार्च, 2023 तक देश के बड़े शहरों में रोलआउट खत्म कर लेगी। इस तरह मार्च, 2024 तक देशभर में 5G रोलआउट की प्रक्रिया खत्म की जाएगी।

Jio True 5G
रिलायंस जियो ने बीते दिनों 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में बताया था कि कंपनी दीपावली से ट्रू 5G सेवाएं देना शुरू करेगी। 24 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 5G सेवाएं मिलने लगेंगी। कंपनी चेयरमैन आकाश अंबानी ने कन्फर्म किया है कि इस साल के आखिर तक देश के बड़े शहरों और दिसंबर, 2023 तक पूरे देश में सभी यूजर्स को रिलायंस जियो की 5G सेवाओं का फायदा मिलेगा। एयरटेल और जियो दोनों के प्लान्स 4G टैरिफ्स के मुकाबले महंगे नहीं होंगे।

Vodafone Idea (Vi) 5G
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 में 5G लॉन्च के बाद आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कन्फर्म किया है कि वोडाफोन आइडिया (Vi) की ओर से 5G रोलआउट जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया है कि कंपनी ने 5G रोलआउट की तैयारी पूरी कर ली है और जल्द हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं का फायदा यूजर्स को मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने जियो या एयरटेल की तरह कोई रोलआउट टाइमलाइन या 5G लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है।

BSNL
सरकार की ओनरशिप वाली टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अभी 4G रोलआउट प्रक्रिया भी खत्म नहीं की है। हालांकि, संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कन्फर्म किया है कि BSNL यूजर्स के लिए 5G रोलआउट अगले साल 15 अगस्त को शुरू हो जाएगा।

Related Posts