BREAKING

Uncategorised

जानिए, क्यों रायपुर की पहली महिला विधायक को फोन कर पीएम मोदी ने लिया आशीर्वाद…

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फोन करके रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने से बात की। मोदी ने हालचाल पूछने के साथ ही उनका आशीर्वाद भी लिया। करीब 87 वर्षीय ताई 1977 में रायपुर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई थीं।

ताई के पुत्र और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ताई से कहा कि आपने पार्टी का बहुत काम किया और आपने जो जिम्मेदारी मुझे दी, उसका मैं पालन कर रहा हूं। इसके बाद उन्होंने कहा बहुरानी से बात कराओ।

ताई जी ने पार्टी के लिए की बहुत सेवा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ताई की बहु प्राची उपासने से कहा कि ताई जी ने बहुत सेवा की है हम लोगों की, इसलिए आज उनका आशीर्वाद लेने के लिए फोन किया। उपासने ने कहा कि आज ताईजी व उपासने परिवार अभिभूत है कि इतनी व्यस्तता के बाद भी प्रधानमंत्री पार्टी के पुराने व वरिष्ठ जनों से सीधे बात कर उनका उत्साहव‌र्द्धन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

ताई  ने पीएम मोदी से रायपुर आने के लिए कहा

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान रजनी ताई ने सहज अंदाज में पूछा कि रायपुर आना होगा क्या आपका, पीएम ने जवाब दिया नहीं अभी तो लॉकडाउन है, पर जरूर आउंगा। आप आर्शीवाद दें कि देश इस तकलीफ से बाहर निकले। जवाब में रजनी ताई ने कहा मेरा आर्शीवादा हमेशा आपके साथ है खूब आगे बढ़िए।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने कहा कि आज मां व उपासने परिवार अभिभूत है कि आज की इतनी व्यस्तता के बाद भी पीएम मोदी पार्टी के पुराने व वरिष्ठ जनों से सीधे बात कर उनका उत्साहवर्द्धन कर रहे हैं, आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ जब मध्यप्रदेश का ही हिस्सा हुआ करता था, उस वक्त से ही सच्चिदानंद उपासने का परिवार संघ से जुड़ा रहा है। आपातकाल के वक्त जेल भी गए।

बता दें कि रजनी ताई छत्तीसगढ़ की पहली महिला विधायक रहीं हैं। पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ अब सोशल मीडिया में भी जमकर हो रही है।

Related Posts