BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

जानिए कब है धनतेरस: धन वृद्धि के लिए 13 बार करें ये उपाय, जानें इस दिन 13 संख्या का महत्व

धनतेरस के दिन लक्ष्मी-कुबेर देव और भगवान धनवंतरी की पूजा का विधान है, इस दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी और उपाय 13 बार करने पर मान्यता अनुसार फल मिलता है. जानें धनतेरस पर 13 का महत्व…

नईदिल्ली (ए)। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसी दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस पर कुबेर देव, मां लक्ष्मी, आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा कर धन-समृद्धि की कामना की जाती है. इस दिन से दिवाली का 5 दिन का त्योहार शुरू हो जाता है. इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है. इस दिन 13 अंक का विशेष महत्व है, जानें धनतरेस पर कौन से काम 13 बार की संख्या में करने चाहिए, इससे क्या लाभ मिलता है।

धन अर्थात समृद्धि और तेरस मतलब तेरह दिन. धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ से जुड़ा है. इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने पर, खरीदारी करने से धन और उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है. वहीं भगवान धनवंतरी की उपासना से स्वास्थ में तेरह गुना लाभ मिलता है. इसलिए इस दिन 13 की संख्या शुभ मानी जाती है।

धनतेरस पर 13 की संख्या में करें ये उपाय

13 कौड़ियां – धन लाभ के लिए धनतेरस पर प्रदोष काम में 13 कौड़ियां हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता को पूजा में चढ़ाएं और फिर रात्रि में इन कौड़ियों को घर के अलग-अलग कोने में गाड़ दें. मान्यता है इससे घर में बरकत का वास होता. लक्ष्मी आकर्षित होती है. धन की कमी नहीं होती।

13 दीपक – धनतेरस से दीपोत्सव शुरू हो जाता है. इस दिन शाम के समय 13 की संख्या में दीप जलाएं और इन्हें घर और बाहर आंगन में रख दें. ये उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है. इससे नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है. घर में मौजूद नकारात्मकता ऊर्जा का नाश होता है।

बर्तन में 13 धनिया- कहते हैं भगवान धन्वंतरी उत्पन्न हुए थे उनके हाथों में एक पीतल का कलश था इसलिए धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना काफी शुभ माना गया है. धनतेरस के दिन खरीदे गए बर्तनों में लोग अन्न, या धनिया आदि भरकर रखते हैं. मान्यता है कि इससे सदैव अन्न और धन के भंडारे भरे रहते हैं. इस दिन चांदी के बर्तन भी खरीदना शुभफलदायी होता है।

13 सिक्के – धनतेरस पर आमतौर पर लोग सोना-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदते हैं. ऐसे में इस दिन एक नया चांदी का सिक्का और जो पुराने कुछ सामान्य सिक्के हल्दी से रंगें और फिर उन्हें देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. कहते हैं इससे घर में लक्ष्मी जी ठहर जाती हैं. आर्थिक तंगी और कर्ज से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है।

13 चीजों का दान – धनतेरस के दिन अन्न, वस्त्र, दीप, लोहा, नारियल, मिठाई आदि चीजों का दान करना अति शुभ होता है. इससे धन-संपदा में वृद्धि होती है. कहते हैं धनतेरस पर अगर इन चीजों को 13 की संख्या में दान किया जाए तो दुर्भाग्य कभी पास नहीं आता।

13 बार मंत्र जाप –  ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा। ये कुबेर देव का मंत्र है. मान्यता है धनतेरस के दिन 13 बार कुबेर मंत्र का जाप करने से अपार धन प्राप्त होता है।

Related Posts